डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा करें। नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को जिला मुख्यालय तथा उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का हल किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य सभी विभागों से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे समयबद्ध उचित निदान करना है। इस दौरान सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह भी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इन शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य करें तथा उन्हें विभागीय कार्यवाही से अवगत करवाकर संतुष्ट करें ताकि इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी रि-ओपन हुई शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाये। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों का फीडबैक लेने के लिए जिला में कॉलिंग सेल स्थापित किया गया है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित सांपला व महम उपमंडल मुख्यालयों पर भी समाधान शिविर आयोजित किये गए। इन शिविरों में उच्च अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटारे के निर्देश दिये।
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में डीएमसी जितेंद्र सिंह, परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल, जिला सांख्यिकी अधिकारी नवदीप खत्री, जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर गौरिका सुहाग सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

