डीसी सचिन गुप्ता ने मानसून सीजन के दृष्टिगत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करवाने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने मानसून सीजन के दृष्टिगत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध करवाने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानसून सीजन के दृष्टिगत जिला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के सभी आवश्यक प्रबंध करवाना सुनिश्चित करें ताकि जल भराव की स्थिति न हो।

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्थानीय कच्चा बेरी रोड, माल गोदाम रोड, छोटूराम चौक इत्यादि पर जल निकासी के लिए करवाये गए प्रबंधों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सीवर लाइन एवं स्टॉर्म वाटर नालों की सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर पंप सेट लगाने तथा जरूरत अनुसार बिजली कनेक्शन लेने के निर्देश दिए।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र में सभी पंचायतों को निर्देश दिये गए है कि वे गांवों में ऑवर फ्लों तालाबों से जल निकासी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांवों में तालाबों से जल निकासी के प्रबंध करवाये तथा ऑवर फ्लो तालाबों से जल निकासी का कार्य पूर्ण करवाये ताकि वर्षा की स्थिति में जल भराव न हो। इसी तरह कृषि भूमि में जलभराव रोकने के लिए चिन्हित स्थानों जल निकासी के सभी आवश्यक प्रबंध तुरंत करवाये जाये।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एसडीएम अंकिता पुवार, आशीष कुमार व विपिन कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, महम सहकारी चीनी मिल के एमडी मुकुंद तंवर, नगराधीश शुभम, डीडीपीओ राजपाल चहल, डीआरओ सुशील शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।