डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर उचित निपटारा करने के निर्देश दिए
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित हर समस्या का एक छत के नीचे तुरंत निदान करने के उद्देश्य से ही समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली नियमित समीक्षा की जा रही है।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें। नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित हर समस्या का एक छत के नीचे तुरंत निदान करने के उद्देश्य से ही समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली नियमित समीक्षा की जा रही है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश अंकित कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन समस्याओं का जल्द से जल्द उचित निपटारा करें। नगराधीश अंकित कुमार ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का तुरंत निपटारा करवाये।
इस दौरान डीएमसी जितेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, यूएचबीवीएन की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप सिंह, डीईईओ दिलजीत सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल, एलडीएम महाबीर प्रसाद, डीआईओ महेश भारद्वाज, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सांपला में एसडीएम उत्सव आनंद ने समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। समाधान शिविर में तीन शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हें संबंधित विभागों को निपटारे के निर्देशों सहित सौंपा गया। महम में एसडीएम विपिन कुमार ने समाधान शिविर में मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा करवाये।

Girish Saini 

