डीसी सचिन गुप्ता ने बाढ़ बचाव परियोजनाओं को 30 जून से पहले पूर्ण करवाने के निर्देश दिए

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत बाढ़ बचाव एजेंडा की सभी परियोजनाओं को 30 जून से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें और विभाग की सभी ड्रेनों की 15 जून 2026 तक सफाई का कार्य भी पूर्ण करवाया जाये।

डीसी सचिन गुप्ता ने बाढ़ बचाव परियोजनाओं को 30 जून से पहले पूर्ण करवाने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत बाढ़ बचाव एजेंडा की सभी परियोजनाओं को 30 जून से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें और विभाग की सभी ड्रेनों की 15 जून 2026 तक सफाई का कार्य भी पूर्ण करवाया जाये।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग की परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जिला की बाढ़ बचाव की 29 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिन पर 53 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि खर्च होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत जिला में बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ इन बाढ बचाव योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

उपायुक्त ने कहा कि ड्रेनों की सफाई के कार्य को निर्धारित अवधि में ही पूर्ण करवाया जाये। उन्होंने अधिकारियों के साथ मुख्य से प्राप्त होने वाली पंप सेट के बारे में भी बातचीत की। शीघ्र ही मुख्यालय द्वारा जिला को पर्याप्त पंप सेट उपलब्ध करवाये जायेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि इन बाढ़ बचाव योजनाओं में ग्राम भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल एवं सैमाण के निचले क्षेत्रों से जल निकासी हेतु भूमिगत आरसीसी पाइपलाइन बिछाने पर 12 करोड़ 37 लाख रूपए से अधिक, ग्राम बैंसी में महम ड्रेन के विभिन्न स्लफिंग क्षेत्रों में कृषि भूमि एवं आबादी क्षेत्र की सुरक्षा हेतु आरसीसी सुरक्षा दीवार के निर्माण पर 4 करोड़ 95 लाख रूपए, ग्राम मोखरा खेड़ी की आबादी की सुरक्षा हेतु मदीना लिंक ड्रेन के बाएं किनारे आरडी 0 से 2280 तक आरसीसी सुरक्षा दीवार निर्माण पर 3 करोड़ 19 लाख रूपए खर्च होंगे।

इसके अलावा ग्राम भैणी मातो में बाढ़ जल निकासी हेतु आरसीसी पाइपलाइन बिछाने पर 2 करोड़ 68 लाख, ग्राम सैमाण में बाढ़ जल निकासी हेतु आरसीसी पाइपलाइन बिछाने पर 2 करोड़ 37 लाख, पाकस्मा ड्रेन तक पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर 3 करोड़ 15 लाख, आसन लिंक ड्रेन के कैचमेंट क्षेत्र से बाढ़ जल निकासी हेतु भूमिगत पाइपलाइन बिछाने तथा आरडी 24000 (टेल) पर पंप हाउस निर्माण पर 3 करोड़ 87 लाख रूपए, ग्राम फरमाना खास के निचले क्षेत्र से बाढ़ जल निकासी हेतु पाइपलाइन बिछाने पर 1 करोड़ 34 लाख, ग्राम बहलबा के कैचमेंट क्षेत्र से बाढ़ जल निकासी हेतु आरसीसी भूमिगत पाइपलाइन बिछाने तथा महम ड्रेन के आरडी 82150/आर पर समपवेल निर्माण पर 1 करोड़ 6 लाख, ग्राम जसिया में आबादी क्षेत्र की सुरक्षा हेतु राजकीय महाविद्यालय से खानी लिंक ड्रेन में आउटफॉल तक आरसीसी ट्रफ निर्माण पर 1 करोड़ 6 लाख रूपए की राशि खर्च होगी।

उपायुक्त ने कहा कि शहीदी पार्क महम ड्रेन के आरडी 81000 एवं 86000 (पाइपलाइन) पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु नए पंपों एवं 2 नग संपवेल की आपूर्ति, स्थापना एवं कमीशनिंग पर 1 करोड़ 50 लाख, ग्राम सैमाण में जुई फीडर के आरडी 32250 पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में बाढ़ सुरक्षा हेतु नए पंपों की प्रतिस्थापन, स्थापना एवं कमीशनिंग पर 1 करोड़ 35 लाख रूपये खर्च होंगे।

बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, राजीव राठी, राजेश भारद्वाज, अरूण कुमार अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।