उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नीट परीक्षा सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए

रोहतक जिले में 17 परीक्षा केंद्र स्थापित।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नीट परीक्षा सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई 2026 को आयोजित करवाई जाने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। ये परीक्षा एक सत्र में दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी तथा परीक्षार्थी सुबह 11 से डेढ़ बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा, जांच पड़ताल व बायोमेट्रिक बारे सभी आवश्यक प्रबंध किये जाये।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि एनटीए द्वारा जिला में नीट की परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों की जांच करें तथा सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करवाये। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जायेंगे।

इस दौरान एएसपी आयुष यादव, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व नमिता सिंह, डीईओ मनजीत मलिक, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, जनस्वास्थ्य विभाग के संदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।