डीसी सचिन गुप्ता ने बाढ़ बचाव की सभी परियोजनाओं को 15 जून तक पूरा करवाने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने बाढ़ बचाव की सभी परियोजनाओं को 15 जून तक पूरा करवाने के निर्देश दिए
Source: IANS

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई सभी बाढ़ बचाव परियोजनाओं को 15 जून 2026 तक पूर्ण करवाये ताकि धान फसल की बिजाई के दौरान यह कार्य प्रभावित न हो।

सिंचाई विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए  उपायुक्त ने सर्वप्रथम गत वर्ष के स्वीकृत एजेंडों में से लंबित एजेंडों की समीक्षा की तथा गत वर्ष के लंबित सभी 3 परियोजनाओं तथा वर्तमान सीजन के लिए नए स्वीकृत सभी कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने को कहा। सरकार द्वारा जिला के लिए 65 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के विभिन्न 33 बाढ़ बचाव परियोजना स्वीकृत की गई थी, जिन पर कार्य जारी है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सरकार द्वारा स्वीकृत बाढ़ बचाव परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जल निकासी से संबंधित भूमिगत पाइप लाइन डालने की परियोजनाओं को 15 जून तक पूर्ण करवाये। उन्होंने कहा कि भूमिगत पाइप लाइन के अलावा अन्य परियोजनाओं के कार्य को 30 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करवाया जाये ताकि मानसून सीजन शुरू होने से पूर्व सभी कार्य पूर्ण हो सके और सीजन के दौरान जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गत मानसून सीजन के दौरान जलभराव से संबंधित सभी बिंदुओं पर समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध किये जाये।

उन्होंने अधिकारियों के साथ जिला से गुजरने वाली सभी ड्रेनों की सफाई के कार्य की भी समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग द्वारा 30 जून से पूर्व जिला से गुजरने वाली सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य पूर्ण करवाया जाये ताकि मानसून सीजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, विभाग के अधीक्षक अभियंता सतपाल दलाल, कार्यकारी अभियंता अरूण मुंजाल, राजेश भारद्वाज, राजीव राठी एवं राहुल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।