डीसी सचिन गुप्ता ने नागरिकों की समस्याओं का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने नागरिकों की समस्याओं का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए समयबद्ध उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिकों को राहत देने के लिए समस्या का समाधान करते समय नागरिक से संवाद करें तथा विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर उन्हें संतुष्ट करें।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर विभाग से संबंधित समस्या का एक छत के नीचे समयबद्ध निदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है, जिनमें सभी विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं के निपटारे के लिए मौके पर आवश्यक कार्यवाही कर रहे है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की हर समस्या के यथासंभव समयबद्ध निपटारे के लिए कृतसंकल्प है। नागरिकों का फीडबैक प्राप्त करने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है। पढ़ने-लिखने में असमर्थ नागरिकों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में एक कर्मचारी तैनात किया गया है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं को निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सांपला व महम उपमंडलों पर संबंधित एसडीएम क्रमश: अंकिता पुवार तथा विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गए तथा नागरिकों की समस्याएं सुनी गई।