डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा करने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की शिकायतों का समयबद्ध उचित निपटारा करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की हर समस्या के समयबद्ध निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है, जिनमें हर विभाग से संबंधित समस्या का एक छत के नीचे समयबद्ध उचित निपटारा करने के प्रयास करें ताकि नागरिकों को राहत मिले। प्रदेश सरकार द्वारा भी हर शुक्रवार को हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ के माध्यम से समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की वर्चुअली समीक्षा की जा रही है।

डीसी सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला तथा महम में समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश शुभम, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह एवं पुलिस उप अधीक्षक दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे आवश्यक हिदायत दी। इस दौरान संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। सांपला व महम उपमंडलों में भी संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गए तथा नागरिकों की समस्याएं सुनी गई।