उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटान के निर्देश दिए

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटान के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध उचित निपटारा करें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कॉलिंग सेल स्थापित किया गया है।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों के निर्देश दिये है कि हर सोमवार व वीरवार को जिला में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित अवधि में उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का एक छत के नीचे तुरंत निदान करवाने के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।

एसडीएम आशीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह, डीडीपीओ राजपाल चहल ने जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों की समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निपटारा करवाये तथा समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिकों से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।

इस दौरान परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, यूएचबीवीएन की कार्यकारी अभियंता सीमा नारा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, एलडीएम महाबीर प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।