डीसी सचिन गुप्ता ने नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करने के निर्देश दिए
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्ध उचित निपटारा सुनिश्चित करें। नागरिक की संतुष्टि के लिए शिकायत का निपटारा करते समय नागरिक को विभागीय जानकारी की जानकारी दें ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की प्रत्येक समस्या के एक छत के नीचे समयबद्ध निपटारे के उद्देश्य से जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय तथा उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में समाधान शिविर आयोजित किये गए। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम आशीष कुमार तथा डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें ताकि उन्हें राहत मिल सके। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Girish Saini 

