डीसी सचिन गुप्ता ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविरों में प्राप्त हर शिकायत का सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समयबद्ध उचित निपटारा करें।, नागरिकों को विभागीय कार्यवाही से संतुष्ट करें ताकि समस्याओं का स्थायी का समाधान हो सके।

डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है, जहां सभी विभागों से संबंधित समस्याओं की एक छत के नीचे सुनवाई की जाती है तथा संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी इन शिविरों में उपस्थित रहकर समस्याओं के निपटारे की प्रक्रिया पूरी कर रहे है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों का फीडबैक जानने के लिए कॉलिंग सेल स्थापित किया गया है। इस सेल द्वारा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर ही समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त समस्याओं के निपटारे की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे इन शिविरों की लंबित व रि-ओपन हुई शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा करवाये।

डीसी सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह तथा डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिये। सांपला व महम उपमंडलों पर भी उपमंडलाधीशों की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।