डीसी सचिन गुप्ता नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और शिविरों में प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये।
डीसी सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की हर समस्या के समाधान के लिए हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला व महम में समाधान शिविर आयोजित करवाये जा रहे है। उन्होंने सभी विभागों को हिदायत दी है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली हर समस्या / शिकायत को गंभीरता से लें तथा निर्धारित अवधि में इनका उचित निपटारा सुनिश्चित करें। इन समस्याओं का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद अवश्य करें तथा उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करें। सांपला व महम उपमंडल में भी समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के निपटारे बारे निर्देश दिये गए।
IANS 


