डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की पुरानी लंबित शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा करने के निर्देश दिए

डीसी सचिन गुप्ता ने समाधान शिविरों की पुरानी लंबित शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समाधान शिविरों की पुरानी लंबित शिकायतों का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करें। शिकायतों के स्थायी निपटान के लिए संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ की वर्चुअली समाधान समीक्षा के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं के निदान के लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि समाधान शिविरों की पुरानी लंबित शिकायतों का तुरंत उचित निपटारा हों। जिन विभागों की पुरानी शिकायतें लंबित है वे शनिवार को कैंप कार्यालय में पहुंचकर उनका निपटारा करवाये। नागरिकों का फीडबैक जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित किया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निपटारे के संदर्भ में नियमित रूप से कार्यवाही रिपोर्ट भी अपलोड करें। अधिकारी गंभीरता के साथ समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करवाये तथा किसी भी शिकायत को लंबे समय तक लंबित न रखें। इस दौरान एएसपी आयुष यादव, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार, डीडीपीओ राजपाल चहल, परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी तनुमय दत्ता, कृषि उप निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, डीईओ मनजीत मलिक, डीईईओ दिलजीत सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।