डीसी सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नागरिकों की समस्याएं निपटाने के निर्देश दिए
जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाए और संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि अधिकारी प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही हर शिकायत का समय पर निपटारा सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की संतुष्टि जानने के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों के निपटारे की अपने स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा भी करें तथा लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करें।
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह एवं नगराधीश शुभम ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सांपला में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम अंकिता पुवार तथा महम में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई।
Girish Saini 


