उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला स्तरीय खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होंगी 7 खेल गतिविधियां।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला स्तरीय खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय खेल गतिविधियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करें।

 

स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में लडक़े व लड़कियों के लिए सायं साढे 3 बजे हॉकी, जूडो, बॉक्सिंग, कबड्डी, साइकलिंग, हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। इन खेल गतिविधियों का लाइव टेलीकास्ट करवाया जाएगा।


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला स्तरीय खेल गतिविधियों के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान खेल अधिकारी से जिला में स्थित खेल स्टेडियम, खेल नर्सरियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को हॉकी व जूडो, 30 अगस्त को बॉक्सिंग एवं कबड्डी, तथा 31 अगस्त को साइकिलिंग, हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल खेलों की गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी खेल परिसर में इन सभी खेलों के लिए आवश्यक प्रबंध करवाए जाएं। उन्होंने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को 29 से 31 अगस्त तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय खेल गतिविधियों के लाइव टेलीकास्ट के लिए आवश्यक प्रबंध करवाने के निर्देश दिए।