स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप करवाने के निर्देश दिए उपायुक्त ने
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करवाई जाये ताकि भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा सके। यह समारोह जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा। उपमंडल स्तरीय समारोहों के लिए भी अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण करवाये।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कि 15 अगस्त को स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। इसी तरह उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करवाये।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के आगमन के बाद राष्ट्रीय ध्वजारोहण, खेल परिसर में आयोजन स्थल की साफ-सफाई, साज-सज्जा, परेड में शामिल होने वाली टुकडिय़ों का अभ्यास आदि व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश दिए।
रोहतक के एसडीएम आशीष कुमार को मुख्य मंच पर बैठने की व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित करने के लिए संबंधित विभाग 4 अगस्त तक नगराधीश कार्यालय को ईमेल आईडी पर सिफारिशें भिजवाना सुनिश्चित करें। समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन रोहतक सहकारी चीनी मिल की एमडी श्वेता सुहाग की अध्यक्षता में किया जाएगा, जिसमें डीईओ तथा डीआईपीआरओ शामिल होंगे। समारोह स्थल पर स्वतंत्रता सेनानियों इत्यादि के लिए अलग से मंच तैयार किया जायेगा।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एसडीएम अंकिता पुवार, आशीष कुमार व विपिन कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी, महम सहकारी चीनी मिल के एमडी मुकुंद तंवर, नगराधीश शुभम, डीडीपीओ राजपाल चहल, डीआरओ सुशील शर्मा, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक व अनिल नागर, डीईओ मनजीत मलिक, उप जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Girish Saini 

