उपायुक्त ने आमजन से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी देखने की अपील की

उपायुक्त ने आमजन से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी देखने की अपील की

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत के अमृतकाल थीम पर आधारित सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा जिला विकास भवन रोहतक में लगाई गई प्रदर्शनी से आमजन द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जिला वासियों से इस प्रदर्शनी को देखने का आह्वान किया और कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियां की जानकारी मिलेगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और बदलावों को आमजन तक सरल व प्रभावशाली ढंग से पहुंचाया जा रहा है। 

उपायुक्त ने बताया कि सात दिवसीय प्रदर्शनी में प्रकृति से प्रगति तक, नारी सशक्तिकरण की उड़ान, किसान समृद्धि का संचार, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, अमृत पीढ़ी का विकास, पूर्वोत्तर नव विकास का केंद्र, विरासत और विकास तथा भारत का तकनीकी दशक जैसी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आम जनता द्वारा इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा हैं और इसी के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करवाया जा रहा है जिससे आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। उन्होंने आमजन से जिला विकास भवन में बुधवार 18 जून तक चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए जिला के लोगों को निमंत्रण दिया।