बेटियां हैं देश का भविष्यः संध्या जैन

बेटियां हैं देश का भविष्यः संध्या जैन

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को स्वर्गीय सुशीला देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को स्टेशनरी वितरित की गई।

बतौर मुख्य अतिथि, समाज सेविका संध्या जैन ने शिरकत की। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, राजीव जैन व प्राचार्या अलका जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।