अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर एमडीयू में साइकिल राइड व जॉग रन आयोजित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर एमडीयू में साइकिल राइड व जॉग रन आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 पर लेट्स मूव – बेटर हेल्थ के लिए साथ चलें थीम के साथ साइकिल राइड व जॉग रन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि, साइकिल राइड और जॉग रन को हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधियों, स्वस्थ जीवनशैली तथा ओलंपिक मूल्यों- उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान के महत्व पर प्रकाश डाला।

विभागाध्यक्ष प्रो. भगत सिंह राठी के नेतृत्व में ये साइकिल राइड और जॉग रन विवि परिसर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे और फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। प्रतिभागियों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण अनुकूल परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।