गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति पर आधारित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमः उपायुक्त सचिन गुप्ता

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन।

गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति पर आधारित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और स्कूली बच्चों द्वारा मास पीटी शो का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार व महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर ने स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का अवलोकन किया और संबंधित टीमों के इंचार्ज और वहां मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने सांस्कृतिक टीमों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में से बेहतर प्रस्तुतियों का चयन किया।

उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने निर्देश दिए कि बच्चों को समारोह स्थल पर कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रवेश व प्रस्थान बारे सही जानकारी दें ताकि समारोह स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सभी टीमें निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए समारोह को भव्य बनाएं। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला सूचना, जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी, डिप्टी डीईओ सुनीता चहल, कृष्ण रंजन, अलका मदान, बलराज, अशोक सहित अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।