राज्य स्तरीय सांझी उत्सव के दूसरे दिन उमड़ी भीड़

राज्य स्तरीय सांझी उत्सव के दूसरे दिन उमड़ी भीड़

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा लोक कला संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025 के दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी-अपनी सांझी बनाकर भागीदारी की। हरविंद्र मलिक के बनाए सांझी के लोक गीतो और लोकधुनों से बने संगीतमय वातावरण में महिलाओं की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस दौरान लोगों ने रघवेंद्र मलिक की “एंडी विरासत” प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जो हरियाणवी प्राचीन धरोहरों, पुराने औजारों, लोक कला और घरेलू वस्तुओं का एक अनोखा संग्रह है। हरियाणा की संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं का जीवंत आईना ये संग्रह आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम कर रहा है।