कागज पर उतरी रचनात्मकता, एमडीयू में पेपर आर्ट की विशेष कार्यशाला

कागज पर उतरी रचनात्मकता, एमडीयू में पेपर आर्ट की विशेष कार्यशाला

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के विजुअल आर्ट्स विभाग में पेपर आर्ट एवं क्राफ्ट विषय पर आयोजित विशेष शिक्षण सत्र में विशेषज्ञ बलदेवराज ने विद्यार्थियों को कागज से विभिन्न कलात्मक एवं रचनात्मक वस्तुएं तैयार करने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने पेपर आर्ट एवं क्राफ्ट की विभिन्न विधियों, उपयोगी सामग्रियों और रचनात्मक संभावनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक तरीके से कागज पर अपनी कल्पनाओं को आकार देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिजाइन, संरचना और रचनात्मकता के महत्व को भी समझाया।

विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास करते हुए अपनी रचनात्मक क्षमता को नए रूप में अभिव्यक्त किया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में कला-कौशल के साथ प्रयोगधर्मिता और सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।