प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही आगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही आगे: मुख्यमंत्री नायब सैनी

रोहतक, गिरीश सैनी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअतिथि एलपीएस बोसार्ड व यूपीएस लक्ष्मी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, मनमोहन गोयल, विपिन गुप्ता, सुधीर जैन मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन व विजय जैन ने की। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। इसी कारण प्रदेश में स्थापित कम्पनियों ने पूरे विश्व में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि एलपीएस बोसार्ड द्वारा निर्मित उत्पादों का इस्तेमाल जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक किया जा रहा है, जोकि बडे गर्व की बात है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की गई, जिसकी बदौलत आज हरियाणा रोल मॉडल बनकर उभरा है। अन्य प्रदेश भी हरियाणा सरकार की नीतियों का अनुसरण कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता को पूरा विश्वास है। 

समारोह अध्यक्ष राजेश जैन ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि देश को आगे ले जाने में अपना सहयोग करे और पश्चिमी सभ्यता का त्याग कर भारतीय संस्कृति का अनुसरण करे। इस दौरान महामंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी, महंत कालीदास, महंत विश्वानंद, स्वामी परम चैतन्य, महामंडलेश्वर बाबा कर्ण पुरी, राजीव जैन, सन्नी निझावन व शीतल सहित सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।