स्लोगन-पोस्टर बना कर दिया ओजोन बचाने का संदेश
सांपला, गिरीश सैनी। विश्व ओजोन दिवस पर शहीद राय सिंह राजकीय महाविद्यालय, सांपला में भूगोल विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में 45 विद्यार्थियों ने भाग लेकर ओजोन परत के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. परम भूषण ने की।
डॉ. नीरज ने कहा कि ओजोन परत सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है। उन्होंने ओजोन संरक्षण के लिए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को वैश्विक प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम ग्लोबल एक्शन फॉर ए कूलर प्लेनेट है।
स्लोगन लेखन में अर्जुन प्रथम, करुणा दूसरे और रितिक तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में हर्ष ने प्रथम, रवीना व साहिल ने दूसरा और प्रशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिए गए। अंत में सभी ने ओजोन संरक्षण और पर्यावरण रक्षा की शपथ ली।

Girish Saini 

