जैव विविधता का संरक्षण समय की मांगः प्रो. सुरेन्द्र यादव

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जैव विविधता का संरक्षण समय की मांगः प्रो. सुरेन्द्र यादव

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर एवं बॉटनी विभाग के प्रोफेसर डा. सुरेन्द्र यादव ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार है। लेकिन वर्तमान समय में जैव विविधता के विलुप्तिकरण की दर सामान्य से एक हजार गुणा बढ़ गई है। घटती जैव विविधता के परिणाम बहुत खतरनाक होंगे, इसलिए जैव विविधता का संरक्षण आज समय की मांग है।

स्थानीय गांधी नगर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व जैव विविधता दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में प्रो. सुरेन्द्र यादव ने युवा शक्ति से जैव विविधता संरक्षण के ब्रांड एंबेसडर बनने तथा सजग प्रहरी के तौर पर समाज में जैव विविधता संरक्षण बारे जागरूकता की अलख जगाने का आह्वान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, पानी का संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। विद्यालय इको क्लब समन्वयक सतीश मलिक, ज्योति देशवाल और पारूल ने इस कार्यक्रम का समन्वय किया।