एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पोलः मेयर

एसआईआर पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पोलः मेयर

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक मेयर राम अवतार ने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्ष के कई आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एसआईआर समेत प्रमुख फैसले आयोग ने सर्वसम्मति से लिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट सचिव को भेजा पत्र एसआईआर या किसी नीतिगत विषय से नहीं, बल्कि एक अधिकारी के प्रशासनिक मामले से संबंधित था। फॉर्म-6 को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। मेयर ने कहा कि पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैंप और घर-घर फॉर्म संग्रह की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विपक्ष से तथ्यों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा करने की अपील की।