सीएए के प्रति भ्रम व हिंसा फैलाने का काम कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों दवारा किया जा रहा है जो सरासर गलत है: डॉ निर्मल सिंह 

परवीन बंसल ने कहा कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, ना कि किसी की नागरिकता लेने के लिए

सीएए के प्रति भ्रम व हिंसा फैलाने का काम कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों दवारा किया जा रहा है जो सरासर गलत है: डॉ निर्मल सिंह 
लुधियाना में नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए)  के पक्ष में लोगों को जागरूक करने के निकाले गए एक रोड शो का दृश्य।

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना के हल्का नार्थ  में जिला उपाध्यक्ष व नार्थ हल्के के प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल की अध्यक्षता में स्थनीय पुलिस स्टेशन वाला चौक हैबोवाल पर लुधियाना के नार्थ हल्का की तरफ से नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए)  के पक्ष में लोगों को जागरूक करने के एक रोड शो निकला गया। इस रोड शो में में जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह व भाजपा पंजाब के महामंत्री नार्थ हल्के के इंचार्ज परवीन बंसल विशेष रूप से शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने कि जब संसद में यह कानून पास हुआ तब तक विपक्ष ने ऐसी कोई मंशा नहीं जताई कि यह कानून ग़लत है और न ही इस पर बहस के दौरान ऐसी कोई चिंता व्यक्त की। लेकिन अचानक विपक्ष ने षड़यंत्र की तरह, संगठित रूप से इसका विरोध करना शुरू किया और भ्रम व हिंसा फैलाने का काम कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों दवारा किया जा रहा जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के नागरिकों के लिए नहीं है। उन्होंने कहा की  इस कानून में सरकार हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख, इसाई और पारसी लोगों को भारत की नागरिकता देगी शर्त यह है कि ये लोग 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए हों। ये लोग तीन देशों- पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के होने चाहिए। 

भाजपा महामंत्री परवीन बंसल  ने कहा की ''नागरिकता संशोधन कानून भारत के संविधान के आधार पर आया है। जैसे पहले हमने पारसी और यहूदियों को भारत की नागरिकता दी थी अब दूसरे धर्मों के लोगों को दी जा रही है। लेकिन कांग्रेस व देश के कुछ विपक्षी दलों ने इस कानून को लेकर भ्रम फैलाया कि ये भारत के मुसलमानों के साथ एक भेदभाव पूर्ण कानून है और इतनी बार झूठ बोला कि उस समुदाय को लगने लगा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। जबकि कि ऐसा कुछ नहीं है। यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, ना कि  किसी की नागरिकता लेने के लिए।

भाजपा उपाध्यक्ष पुष्पिन्दर सिंगल व भाजपा महामंत्री सुनील मोदगील ने कहा की कांग्रेस व विपक्षी दलो द्वारा सीएए को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस व विपक्षी दल देश का महोल खराब कर रहे हैं। 

इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा, राजीव कतना,जिला भाजपा के महामंत्री सुनील मौदगिल,उपाध्यक्ष राजिंदर हंस,जिला सचिव यशपाल जनोत्रा,सुमन वर्मा,पार्षद सुरिंदर अटवाल,पूर्व डिप्टी मेयर आर डी शर्मा, पूर्व पार्षद मिंटू शर्मा,नरिंदर सिंह मलही,जतिंदर कतना मंडल प्रधान रोहित सिक्का,दीपक ग़ुप्ता,राजिंदर शर्मा,अजय  ग़ुप्ता ,हरीश सग्गड़ ,नीरज वर्मा,उमा दत्त शर्मा,बलविंदर सिंगला,किसान मोर्चा के प्रधान दविंदर घुम्मन,जिला भाजपा प्रमुख डॉ सतीश कुमार,पंजाब मीडिया सह प्रभारी रविंदर कपलिश,पार्षद सुनीता शर्मा,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष व पार्षद एनी सिक्का,भूपिंदर कौर,नीलम धवन,नीलम कौशल ,मिकी टंडन,मीनू अरोड़ा,निशा सिक्का,मनिंदर कौर कविता रानी,चमेली,युवा मोर्चा के प्रधान महेश शर्मा,ज़िला महासचिव रवि बत्रा,भाजयुमो ज़िला उपाध्यक्ष कुषागर कश्यप,दमन कपूर,अमित नागी,ब्रज मोहन बंसल, मोहित सिक्का,प्रिंस बब्बर,सुरिंदर अग्रवाल,ललित चौहान,प्रिंस भंडारी,रोबिन चुग,अजय धवन,दीपक जौहर,प्रमोद कुमार,दिप पूरी,सरवन अत्री ,अनमोल संधू,प्रिंस भंडारी आदि रोड शो में शामिल हुए।