सीजेएम ने पोक्सो एक्ट पर स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

सीजेएम ने पोक्सो एक्ट पर स्कूली छात्राओं को किया जागरूक

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के जागरूकता कार्यक्रम के तहत भिवानी रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों, अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में छात्राएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रोहतक से संपर्क कर सकती हैं। निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।