सीनियर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की माता जी का श्रद्धांजलि समारोह सर्वधर्म प्रार्थना सभा में तब्दील

सीनियर पत्रकार गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना की माता जी का श्रद्धांजलि समारोह सर्वधर्म प्रार्थना सभा में तब्दील

लुधियाना, 14 मार्च,2026: जागृति लहर डॉट कॉम न्यूज़ के मुख्य संपादक एवं पक्षी सेवा सोसाइटी (रजि.) के सीनियर उपप्रधान वरिष्ठ पत्रकार गौतम जालंधरी, एमडी बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना, प्रीति नंदा की माता रमा खन्ना, पत्नी स्वर्गीय हर्ष खन्ना (शहीद नरेंद्र खन्ना की माता) के निमित्त आयोजित श्री गरुड़ पुराण का भोग एवं श्रद्धांजलि समारोह उस समय सर्वधर्म प्रार्थना सभा में तब्दील हो गया, जब जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह मस्कीन (पटना साहिब), पंडित अजय वशिष्ठ, पंडित भरत तथा जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार यह परिवार अपने बुजुर्गों की स्मृति में समाज सेवा कर रहा है और पत्रकारिता के माध्यम से पूरी ईमानदारी के साथ देश सेवा में समर्पित है, वह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

श्रद्धांजलि सभा में विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, दलजीत ग्रेवाल भोला, पंजाब कांग्रेस प्रधान एवं सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पंजाब महिला आयोग सदस्य अजिंदर कौर, मार्केट कमेटी लुधियाना के पूर्व चेयरमैन व पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, अशोक थापर, विजय बवेजा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान प्रितपाल सिंह पाली, पूर्व मंत्री राकेश पांडे, भारत भूषण आशु, हीरा सिंह गाबड़िया, पंजाब पब्लिक रिलेशन डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह, ग्रीनलैंड स्कूल चेयरमैन राजेश रुद्रा, आईपीएस इकबाल सिंह गिल, पूर्व जज जसपाल वर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवार, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना, सन्नी खन्ना, प्रीति नंदा, बेटियों व बहुओं नंदनी खन्ना, मानसी खन्ना, जैशना खन्ना सहित पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर दर्शन लाल बवेजा और अशोक थापर ने घोषणा की कि जालंधर बायपास चौक पर पिछले दो वर्षों से शहीद नरेंद्र खन्ना की स्मृति में चल रही लंगर सेवा के लिए स्थापित रसोई का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा।