महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा हनुमान मंदिर, खरावड़ में भंडारा आयोजित
रोहतक, गिरीश सैनी। महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा गांव खरावड़ स्थित हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भंडारा लगाया गया। भगवान हनुमान को भोग अर्पित करने के उपरांत श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।
ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन भवन एवं महालक्ष्मी मंदिर का कार्य जारी है और शीघ्र ही इन्हें समाज को समर्पित कर दिया जाएगा। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से प्रयागराज से महामंडलेश्वर गजानंद महाराज, महंत सुरेश गिरी व महंत भविष्य गिरी का अभिनंदन किया गया।
Girish Saini 


