सीएम के ओएसडी फौगाट ने 58 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

58वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से ओतप्रोत होने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मैच में हारो या जीतो पर बास्केटबॉल नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

सीएम के ओएसडी फौगाट ने 58 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

रोहतक, गिरीश सैनी। 58वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से ओतप्रोत होने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मैच में हारो या जीतो पर बास्केटबॉल नहीं हारनी चाहिए। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस दौरान दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कालिया, दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चांद रहन, एचसीएस अधिकारी प्रतीक हुड्डा भी मौजूद रहे। फौगाट ने दिवंगत अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी शिव कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी दी। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के 22 जिलों से आई टीमों के खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।

ओएसडी फौगाट ने कहा कि सरकार की नजर अगस्त माह में होने वाले स्कॉटलैंड कॉमनवेल्थ व 2028 एलए ओलंपिक्स पर है। दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कालिया ने खेल को  नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। आयोजन सचिव सुधीर हुड्डा ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग एक हज़ार लडक़े-लड़किया खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के लडक़ों ने सिरसा की टीम को 40-37 के मामूली अंतर से हराया। वहीं लड़कियों में जींद ने फतेहाबाद को 26-9 से व महेंद्रगढ़ की लड़कियों ने नूहं की टीम को हराया।