सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक कुंडू के पिता के निधन पर तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर शोक जताया

सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व विधायक कुंडू के पिता के निधन पर तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के निधन पर शोक जताया

रोहतक, गिरीश सैनी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता स्वर्गीय जिले सिंह कुंडू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री वीरवार को स्थानीय सेक्टर-14 स्थित कुंडू के आवास पर पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जिले सिंह कुंडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य बत्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ बत्रा के परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सहित विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।