स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह के लिए सीएम नायब सैनी को दिया निमंत्रण

रोहतक, गिरीश सैनी। स्वामी आत्मानंद ट्रस्ट एवं शिक्षा समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आगामी एक अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वामी आत्मानंद महाराज की 140वीं जयंती समारोह का विधिवत निमंत्रण दिया।
ट्रस्ट प्रधान एस.सी. चौधरी ने वरिष्ट उपाध्यक्ष स्वामी दयानंद, राज्य सूचना आयुक्त अमरजीत सोलंकी, शिक्षा समिति के प्रधान रामधारी नागर, बसंत लड़वाल, धर्मपाल इंदौरा के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री एक अक्टूबर को जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।