सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर दुःख व्यक्त किया

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाई त्रिवेणी।

सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता के निधन पर दुःख व्यक्त किया

रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की माता परमेश्वरी देवी (91 वर्षीय) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रोहतक स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माता परमेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं  और उन्होंने हमेशा समाज व गरीब कल्याण के लिए कार्य किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास स्थान पर त्रिवेणी का पौधारोपण किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पं. मोहन लाल बडौली, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव ओ.पी. धनखड़, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह, वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई, पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा, बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि, रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर, इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्घांजलि अर्पित की।