लुधियाना में सफाई,सीवरज और एलईडी लाइट्स का बुरा हाल

नगर निगम के अफसर दफ्तरों तक ही सीमित - सुनीता शर्मा 

लुधियाना में सफाई,सीवरज और एलईडी लाइट्स का बुरा हाल
भाजपा लुधियाना की नगर निगम में विपक्ष नेता सुनीता शर्मा।

लुधियाना: भाजपा लुधियाना की नगर निगम में विपक्ष नेता सुनीता शर्मा ने कहा है कि नगर निगम लुधियाना में "स्वस्थ भारत अभियान " सिर्फ और सिर्फ कागज़ पर  है या फिर नगर निगम के अफसरों के दफ्तरों में है।  शहर के अंदरूनी हिस्सों  में सफाई का बुरा हाल है। अफसर सिर्फ अपने कमरों तक ही सिमित है। यहां तक कि नगर निगम के अफसर लोगों के द्वारा चुने प्रतिनिधियों को भी कुछ नहीं समझते और अपनी अफसरशाही  का रौब दिखते हैं  शहर में सबसे ज्यादा बुरा हाल सफाई,सीवरज और लाइट का है।  लुधियाना शहर के पड़ते जोन ए के एरिया की लाइट 90 प्रतिशत बंद पड़ी है 

सुनीता शर्मा ने कहा कि एलईडी लाइट्स लगाने के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को पूरी तरह से फेल करार किया हुआ है।  उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा एलईडी लाइट्स लगानी तो दूरकी बात है, जो पहले लगी हैं वे भी पूरी तरह से फेल है क्योंकि जो एलईडी लाइट्स लगी हुयी हैं उनकी भी रख-रखाव ठीक तरह से नहीं किया जा रहा है । कुछ की तारे भी ख़राब है, कुछ रात में जलने की बजाए दिन में जलती है और कुछ तो जलती ही नहीं हैं।

उन्होंने कहा की शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एलईडी लाइट्स लगाने का काम निजी कंपनी टाटा को सौंपा गया है। मगर स्ट्रीट लाइट्स बंद होने की शिकायतें बड़ी संख्या में मिल रही हैं  जिससे लुधियाना महानगर अँधेरे में डूबा रहता है।  

भाजपा पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा ने कहा की वर्तमान में शहर में सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है। वार्ड की गलियों में कई-कई दिन तक कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं पहुंचता, जिसके चलते दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस समस्या का पहल के आधार पर समाधान होना चाहिए। ताकि शहर में फैली गंदगी से लोगों को राहत मिले।

विपक्ष की नेता सुनीता शर्मा ने कहा की वह इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग को आग्रह करती हैं कि नगर निगम लुधियाना में एलईडी लाइट्स लगाने के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को पूर्ण रूप से  किया जाये और शहर में लाइट्स,सफाई और सीवरज का विशेष ध्यान  रखा जाये अन्यथा भाजपा के सभी पार्षद नगर निगम के खिलाफ धरना पर्दर्शन करेंगे।