एमडीयू में स्वच्छता का शंखनाद, एनएसएस वालंटियर्स ने संभाला सफाई का मोर्चा
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एनएसएस इकाइयों ने स्वच्छता ही सेवा है के संकल्प के साथ वृहद सफाई अभियान चलाया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने एक दिवसीय एनएसएस स्वच्छता शिविर और स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, निदेशक प्रो. अंजू धीमान, खेल निदेशक कुलताज सिंह, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में एनएसएस स्वयंसेवकों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को महज अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. विकास, डॉ. गुरदयाल, डॉ. नीतू रानी और डॉ. शैरी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने परिसर से पॉलिथीन, प्लास्टिक रैपर और अन्य कचरा हटाया। सड़कों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ उन्होंने लोगों से परिसर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की।

Girish Saini

