एमडीयू गर्ल्स हॉस्टल में सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

एमडीयू गर्ल्स हॉस्टल में सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, उनकी धर्मपत्नी राखी बंसल, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, डिप्टी चीफ वार्डन प्रो. प्रतिमा रंगा, हॉस्टल वार्डन्स, स्टाफ सदस्यों, छात्राओं और सफाई कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।

कुलसचिव प्रो. बंसल ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि नियमित आदत और सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। स्वच्छ परिसर विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।

प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि छात्रावास छात्राओं के लिए घर जैसा है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने परिसर की सफाई की और छात्राओं को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।