केमिस्ट्री विभाग द्वारा क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव आयोजित

केमिस्ट्री विभाग द्वारा क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के केमिस्ट्री विभाग द्वारा विवि परिसर में क्लीन एंड ग्रीन ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार और केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

विद्यार्थियों, शोधार्थियों और प्राध्यापकों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे परिसर में स्वच्छता का संदेश दिया तथा छात्रों व कर्मचारियों को कचरे के उचित निपटान और डस्टबिन के उपयोग के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रीति बूरा दून ने प्रतिभागियों को अभियान की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए मार्च-पास्ट का मार्गदर्शन किया। सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया।