सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने किया नशा मुक्ति केंद्र का दौरा, मरीजों को नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने किया नशा मुक्ति केंद्र का दौरा, मरीजों को नशा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने शनिवार को सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ सदस्यों से भी मुलाकात की तथा मरीजों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मरीजों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए जागरूक किया।

सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि वैवाहिक विवादों में प्री-लिटिगेशन और प्री-इंस्टीट्यूशन मीडिएशन के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों के समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्ट में जाने से पहले मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान करना समय और धन दोनों की बचत करता है। किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए लोग नालसा की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने कहा कि 14 मार्च को इस साल की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रोहतक कोर्ट परिसर में किया जाएगा। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे अपने लंबित मामलों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से त्वरित, सरल और सुलभ तरीके से करवाएं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर रोहतक बस स्टैंड पर आयोजित कानूनी जागरूकता एवं सहायता शिविर में अधिवक्ता कामिनी ने यात्रियों को उनके कानूनी अधिकारों तथा नालसा व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन स्कीम-2024 के बारे में भी जानकारी दी गई।