सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया

सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया

छात्राओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश।

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा जागरूकता एवं वेलनेस नेविगेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा डीएलएसए चेयरमैन अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डीएलएसए सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

सीजेएम ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉन कमेटी के सदस्यों और एनजीओ समन्वयक निर्मल सिंह ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने नशे से प्रभावित लोगों को उचित मार्गदर्शन और पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।