सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

डीसी सचिन गुप्ता ने अधिकारियों की टीम के साथ लिया कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा।

सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत आज रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रोहतक, गिरीश सैनी। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शनिवार, 14 फरवरी को रोहतक में तीन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने देर सायं नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपेड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने बाबा मस्तनाथ विवि के इंडोर स्टेडियम में हरियाणा एक्सीलेंसी अवार्ड समारोह के प्रबंधों का निरीक्षण किया और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

इसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ एमडीयू स्थित टैगोर सभागार में एलुमनी मीट समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं रोहतक जिला एवं सत्र डिवीजन के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति विकास सूरी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया तथा जिला प्रशासन के अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों का भी जायजा लिया।  

उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 14 फरवरी को दोपहर बाद 12 बजे स्थानीय बाबा मस्तनाथ विवि में होने वाले हरियाणा एक्सीलेंसी अवार्ड समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश दोपहर बाद एक बजे एमडीयू परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। माननीय मुख्य न्यायाधीश जिला बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित किये जा रहे सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, एएसपी वाईवीआर शशि शेखर व प्रतीक अग्रवाल, एसडीएम आशीष कुमार, महम के एसडीएम विपिन कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, महम सहकारी चीनी मिल के एमडी मुकुंद तंवर, भाली आनंदपुर सहकारी चीनी मिल की एमडी श्वेता सुहाग, नगराधीश अंकित कुमार, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (क्षेत्र) आर.एस. सांगवान, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ राजपाल चहल, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र के अलावा अन्य प्रशासनिक उच्चाधिकारी तथा न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।