अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बने सिविल सर्वेंट्सः निगमायुक्त ब्रह्म प्रकाश
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग द्वारा सिविल सेवा दिवस के अवसर पर रीडिफाइनिंग रोल ऑफ सिविल सर्वेंट्स इन मॉडर्न डेमोक्रेसी विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि, नगर निगम रेवाड़ी के आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि आज के दौर में सिविल सेवकों की भूमिका केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उन्हें अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए सिविल सेवाओं में आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की।
विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रो. एस.एस. चाहर ने आभार जताया।

Girish Saini 

