राजकीय पीजी महिला कॉलेज की छात्राओं को दिया सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

राजकीय पीजी महिला कॉलेज की छात्राओं को दिया सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं सिविल डिफेंस की ओर से स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि उपायुक्त सचिन गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को गत दिनों जिला में सिविल डिफेंस की टीम तैयार करने के निर्देश दिए थे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिले। सिविल डिफेंस के सीडीआई नवीन कुमार तथा रेडक्रॉस के प्रशिक्षण अधिकारी रवि दत्त ने विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में बचाव के तरीके, सिविल डिफेंस, प्राथमिक चिकित्सा तथा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्राचार्य शमशेर सिंह, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुमन रानी व रेनू पंघाल सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।