समाधान शिविरों की शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर नगराधीश ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश सिंधु ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो, एसएमजीटी और समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा जिले के कंपोजिट स्कोर में सुधार के निर्देश दिए।
स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में नगराधीश शुभम और डीडीपीओ राजपाल चहल ने समाधान शिविरों की शिकायतों की समीक्षा की। पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।
नगराधीश ने विभागाध्यक्षों को एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की गुणवत्ता सुधारने तथा संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के प्रभावी निपटारे के लिए तथ्यात्मक और उचित एटीआर अपलोड करना जरूरी है। डीडीपीओ राजपाल चहल ने भी विभागाध्यक्षों से एटीआर की स्वयं जांच करने के निर्देश दिए। डीएसपी राकेश कुमार ने पुलिस से संबंधित शिकायतों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

