पद्म पुरस्कारों के लिए नागरिक 31 जुलाई 2026 तक करें आवेदनः डीसी सचिन गुप्ता

गणतंत्र दिवस पर होगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा।

पद्म पुरस्कारों के लिए नागरिक 31 जुलाई 2026 तक करें आवेदनः डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। सरकार द्वारा पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सहित प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शुमार इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें 10 जून 2026 तक [email protected] या [email protected] पर भेजी जा सकती हैं। केन्द्र सरकार द्वारा केवल ऑनलाइन पोर्टल  https://awards.gov.in के माध्यम से भेजे गए नामांकन ही स्वीकार किये जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

पद्म पुरस्कारों, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है, जिनका उद्देश्य विशिष्ट कार्य को पहचान दिलाना है। वर्ष 1954 में शुरू हुए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये सम्मान कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण और विशिष्ट उपलब्धियों अथवा सेवाओं के लिए दिए जाते हैं। ये पुरस्कार जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्तियों के लिए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि ऑनलाइन सिफारिश करने की प्रक्रिया से संबंधित सभी चरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित अधिनियम और नियमों की प्रति भी वेबसाइट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोडक़र, सरकारी कर्मचारी और सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।