समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये गए। उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निपटारे बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश शुभम एवं पुलिस उपाधीक्ष दलीप सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटारे के निर्देश दिये।

उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में भी एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गए। सांपला में एसडीएम अंकिता पुवार तथा महम में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिये गए।