समाधान शिविरों में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी गई और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनका समयबद्ध एवं उचित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान के दौरान संबंधित नागरिक से बातचीत कर उसे विभागीय कार्रवाई एवं समाधान की स्थिति की जानकारी भी दी जाए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Girish Saini 

