समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें, जल्द निपटारे के निर्देश
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके निपटारे बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।
समाधान शिविर में आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, डीआरओ प्रमोद चहल तथा डीडीपीओ राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निदान करने के निर्देश दिये।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं की हर समस्या का एक छत के नीचे तुरंत निदान करने के उद्देश्य से हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इस दौरान डीएमसी जितेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
उपमंडल महम व सांपला में भी समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए गए। महम में एसडीएम विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिन्हें संबंधित विभागों को निपटारे के लिए भेजा गया।

Girish Saini 

