नागरिक स्वयं पोर्टल /ऐप पर जनगणना 2027 का विवरण कर सकते हैं दर्जः उपायुक्त सचिन गुप्ता
सेल्फ-एन्यूमरेशन के तहत विवरण भरना आसान।
रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आगामी जनगणना 2027 को डिजिटल मोड में सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। नागरिक सेल्फ-एन्यूमरेशन अर्थात स्व-गणना के तहत सरकारी पोर्टल/ऐप के माध्यम से अपना और परिवार का विवरण डिजिटल रूप से भर सकते है। जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया आसान व सुरक्षित है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सेल्फ-एन्यूमरेशन फ्लो चार्ट के माध्यम से नागरिक आसानी जनगणना 2027 में डिजिटल मोड में अपना व परिवार का विवरण भर सकते है। इसके लिए उन्हें सबसे पहले सरकारी पोर्टल /ऐप https://se.census.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा तथा अपना राज्य/केंद्र शासित प्रदेश व कैप्चा एंटर करना होगा। इसके बाद अपने घर का पंजीकरण करने के लिए आवश्यक डेटा भरना होगा, जिसमें घर के मालिक का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी (ऐच्छिक)। घर के मालिक का नाम दोबारा बदला नहीं जा सकेगा तथा एक मोबाइल नंबर के साथ एक घर ही पंजीकृत हो सकेगा। एक बार एक घर के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत होने के बाद वही मोबाइल नंबर दूसरे घर के लिए प्रयोग नहीं हो सकेगा।
उपायुक्त ने बताया कि अगले चरण में भाषा का चयन व ओटीपी वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद विवरण दर्ज करने के लिए जिला का चयन करना होगा तथा जिला का चयन के बाद पिन कोड, गांव / कस्बा दर्ज करना होगा। पांचवें चरण में मानचित्र पर अपने मकान की स्थिति दर्ज करनी होगी। छठे चरण में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेनसस प्रश्नावली में आवश्यक सूचना दर्ज करनी होगी तथा आठवें चरण में दर्ज की गई सूचना को फाइनल सबमिट का बटन क्लिक करके डेटा को लॉक करना होगा। ध्यान रहे एक बार डाटा लॉक करने के उपरांत कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। फाइनल सबमिट करने के बाद 11 अंकों की विशेष डिजिटल एसई आईडी जनरेट होगी, जो अंग्रेजी भाषा के अक्षर एच से शुरू होगी। यह आईडी एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से संबंधित नागरिक को भेजी जायेगी।
उपायुक्त ने बताया कि नागरिक को अपनी एसई आईडी प्रगणक के साथ शेयर करनी होगी, जब प्रगणक जनगणना के लिए उनके घर पहुंचेगा। प्रगणक एसई आईडी में दर्ज किए गए विवरण के साथ मैच करेगा और यदि दर्ज किया गया विवरण सही है तो इसको सत्यापित किया जाएगा अन्यथा प्रगणक द्वारा ताजा आंकड़े एकत्रित किए जायेंगे।

Girish Saini 

