बच्चों ने दिखाया हुनर

बच्चों ने दिखाया हुनर

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय पुरानी आईटीआई मैदान स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुनर का मंच कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि, करनाल के पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी ममता बिजारणिया ने शिरकत की। प्रतिभागी बच्चों ने ड्राईंग, डांस, फैंसी ड्रेस, फायरलेस कुकिंग, गायन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पहले चार स्थानों पर रहे बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।